• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

माय हार्ट के साथ मनीष पॉल ने बेटी के लिए शेयर की भावुक पोस्ट

मुंबई। अभिनेता और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनकी बेटी सायशा ने अपने जीवन के 15 साल पूरे किए हैं और इस खास मौके पर मनीष ने पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए अपनी बिटिया के साथ अपने रिश्ते की एक खूबसूरत झलक दिखाई है। मनीष पॉल ने अपनी बेटी को माय हार्ट यानी मेरी दिल बताते हुए प्यार और अपनेपन से भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि वे चाहते हैं कि वे दोनों हमेशा अपनी उन बेवकूफी भरी बातों और जोक्स पर हँसते रहें, जिन्हें सिर्फ वे ही समझते हैं। हालांकि इस भावुक नोट के साथ मनीष पॉल ने बेटी के साथ बिताए गए कुछ प्यारे और कैंडिड पलों की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें सायशा के साथ उनकी केमिस्ट्री, खुशी और एक गर्वित पिता का प्यार साफ झलक रहा है। गौरतलब है कि अपने इस इमोशनल पोस्ट के जरिए मनीष पॉल ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील और ज़मीन से जुड़ी शख्सियत को सामने रखा है। इसके अलावा बेटी सायशा के जन्मदिन पर मनीष पॉल का यह संदेश इस बात की याद दिलाता है कि शोहरत और कामयाबी से बढ़कर जिंदगी में प्यार, हँसी और साथ बिताए गए पल ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manish Paul shared an emotional post for his daughter with the caption My Heart
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manish paul, saisha paul birthday, viral instagram post, father-daughter bond, maniesh paul family, bollywood parenting, heartfelt birthday note, sweet 15, saisha paul photos, celebrity updates, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved