• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनीष मल्होत्रा के बारे क्या बोली दीपिका

Manish Malhotra bridges urban-rural divide: Deepika - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गांवों और शहरों को जोड़ा है। दीपिका मिजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाले मनीष मल्होत्रा के चैरिटी शो में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रैंप वाक करेंगी। दीपिका ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इससे पहले भी कई बार रैंप पर चल चुकी हूं, लेकिन यह वास्तव में एक विशेष फैशन शो है, क्योंकि मनीष मल्होत्रा ने अपनी जानी-पहचानी शैली में समकालीन डिजाइन में परंपरागत चिकनकारी और फैशन को लेकर गांवों और शहरों को जोड़ा है।’’ मिजवान वेलफेयर सोसायटी, उत्तर प्रदेश के मिजवान की महिलाओं और लड़कियों के लिए लगभग नौ साल से काम कर रहा है। इससे उनमें अपने बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने का विश्वास जागा है। मल्होत्रा नौ अप्रैल को ‘द वाक ऑफ मिजवान’ का आयोजन करेंगे, जिसमें दिवंगत गीतकार कैफी आजमी द्वारा 1993 में शुरू किए गए अभियान को समर्थन देने के लिए मिजवान की महिलाओं द्वारा किया गया चिकनकारी का काम प्रदर्शित किया जाएगा। इसे इस समय उनकी बेटी अभिनेत्री व सामाज सेविका शबाना आजमी संचालित कर रही हैं। कार्यक्रम में कैफी आजमी स्कूल में पढ़ीं मिजवान की दो लड़कियां लालिमा चौहान और रेणु अपनी सफलता की कहानी सुनाएंगी। दोनों लड़कियां अब कैफी आजमी स्कूल में शिक्षिका हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manish Malhotra bridges urban-rural divide: Deepika
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manish malhotra, deepika padukone, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved