• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मल्लिका शेरावत ने व्हाइट हाउस में मनाया क्रिसमस का जश्न

Mallika Sherawat Celebrates Christmas at the White House - Bollywood News in Hindi

मुंबई । दिसंबर का महीना आते ही दुनियाभर में क्रिसमस की रौनक छा जाती है। कड़कड़ाती ठंड के साथ-साथ उत्सव का नजारा हर जगह पर देखने को मिलता है। भारत में भी इसकी तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन विदेशों में तैयारी के साथ-साथ जश्न की शुरुआत हो चुकी है। ऐसा ही कुछ नजारा अमेरिका के व्हाइट हाउस में देखने को मिला। दरअसल, हाल ही में व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी उत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी शिरकत की थी। अभिनेत्री ने इस खास अवसर की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। तस्वीरों में वे व्हाइट हाउस की भव्य सजावट के बीच मुस्कराती दिख रही हैं।
अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर के लिए आमंत्रित होना बिल्कुल अवास्तविक लगता है। मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं।" अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे उनकी तारीफ कर रहे हैं।
25 दिसंबर को क्रिसमस फेस्टिवल मनाया जाता है। यह एक ईसाई त्योहार है, जो यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, और अब यह दुनिया भर में एक सांस्कृतिक उत्सव के तौर पर मनाया जाने लगा है। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री सजाते हैं और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं।
अभिनेत्री भारतीय सिनेमा में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भारत समेत विदेशों में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। मल्लिका शेरावत ने ग्लोबल सुपरस्टार ब्रूनो मार्स के साथ म्यूजिक वीडियो में कैमियो रोल निभाया था। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'द मिथ', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव', और 'टाइम रेडर्स' में भी काम कर विदेश में अभिनय का लोहा मनवाया है।
अभिनेत्री राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आई थी। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mallika Sherawat Celebrates Christmas at the White House
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mallika sherawat celebrates christmas at the white house, mallika sherawat, mallika sherawat celebrates christmas, christmas, white house, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved