• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तलाक को लेकर खुलकर बोली मलाइका, हरेक का अलग नजरिया

Malaika spoke openly about divorce, everyone has a different perspective - Bollywood News in Hindi

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा ने शादी के 19 साल बाद एक्टर अरबाज खान से तलाक ले लिया था। मलाइका फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने शादी और तलाक के बारे में खुलकर बात की। मलाइका ने अपनी शादी के बारे में कहा कि भले ही अपने परिवार से मुझे किसी तरह के दबाव का सामना नहीं करना पड़ा। मगर, ऐसा नहीं है कि मैं ऐसे बैकग्राउंड में बड़ी हुई हूं कि मेरे परिवार वाले मुझसे कहें कि तुम्हें इस उम्र में शादी करनी होगी। मुझे अपना जीवन जीने और अच्छे लोगों से दोस्ती करने को कहा गया। मुझे नहीं पता कि मेरे दिमाग में क्या आया। मैंने कहा कि 22-23 साल तक मैं शादी करना चाहती हूं। किसी ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला था, लेकिन मुझे अभी यही करने की जरूरत थी, क्योंकि उस समय मेरे पास यही सबसे अच्छा विकल्प था। शादी के कई साल बाद मुझे ये एहसास हुआ कि यह वह नहीं है, जो मैं चाहती थीं। जब मैंने तलाक लेने का फैसला किया, तो मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री में बहुत सारी महिलाएं ऐसी थीं, जो तलाक लेकर आगे बढ़ रही थीं।

मुझे लगा मेरे लिए, मेरे करिअर के लिए, मेरी पसंद के लिए और अगर मुझे अपने बच्चे को खुश रखना है, तो मुझे अंदर से ठीक महसूस करना होगा। तलाक को हर कोई एक अलग नजरिये से देखता है। अरबाज से तलाक के बाद किसी वेबसाइट ने मेरे कपड़ों के बारे में एक लेख लिखा कि यह कितना महंगा है।

साथ ही मैं तो इसे पहन ही सकती हूं, क्योंकि मुझे बहुत सारी एलिमनी जो मिली है। मैं ये पढ़कर हैरान थीं। आपने करिअर में जीवन में चाहे जो कुछ भी किया हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी। वे साल 2017 में अलग हो गए। उनके 21 साल के बेटे अरहान हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Malaika spoke openly about divorce, everyone has a different perspective
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: malaika spoke openly about divorce, everyone has a different perspective, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved