• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस ओटीटी प्लेटफार्म पर 14 मार्च को स्ट्रीम होगी मैं अटल हूँ

Main Atal Hu will stream on this OTT platform on March 14 - Bollywood News in Hindi

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय को क्रिटिक्स ने सराहा था। अब करीब दो महीने बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। अगर सिनेमाघरों में फिल्म को देखने से चूक गए तो घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर कर तारीख की घोषणा की है। 'मैं अटल हूं' के डिजिटल राइट्स जी5 के पास हैं। जी5 ने एक पोस्ट कर बताया कि 14 मार्च 2024 को इसे उनके प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कैप्शन में लिखा है, ‘शुरू करो तैयारी, आ रहे हैं अटल बिहारी। मैं अटल हूं का प्रीमियर 14 मार्च को केवल जी5 पर।’ फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक यात्रा को दिखाती है। वह न केवल एक प्रधानमंत्री के रूप में बल्कि एक कवि और राजनेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे। मुख्य भूमिका में पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, दया शंकर पांडे, राजा सेवक, एकता कौल और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। रवि जाधव ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसे रवि जाधव और ऋषि विरमानी ने मिलकर लिखा है। सिनेमाघरों में फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। अब जल्द ही दरअसल इसे ओटीटी पर देख पाएंगे। फिल्म में अपने रोल के लिए पंकज त्रिपाठी ने कहा था, 'यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि उनके जैसे राजनेता को स्क्रीन पर निभाने का मौका मिला। वह केवल एक नेता नहीं थे बल्कि उससे ज्यादा कहीं थे। वह एक बेहतरीन लेखकर और जाने-माने कवि थे। उनके किरदार को पर्दे पर मेरे जैसे एक्टर के लिए निभाना एक प्रीविलेज है।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Main Atal Hu will stream on this OTT platform on March 14
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: main atal hu will stream on this ott platform on march 14, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved