• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाकिस्तान में बना इतिहास, पहली बार भारतीय फिल्म का रीमेक ‘अर्थ’

वर्ष 1982 में प्रदर्शित हुई महेश भट्ट की फिल्म ‘अर्थ’ 35 साल बाद पाकिस्तानी सिनेमा का इतिहास बदलने जा रही है। प्राप्त समाचारों के अनुसार पाकिस्तान में महेश भट्ट लिखित, निर्मित, निर्देशित फिल्म ‘अर्थ’ का आधिकारिक तौर पर रीमेक किया गया है। यह फिल्म दिसंबर 2017 में पाकिस्तान में प्रदर्शित होने जा रही है। पहले यह फिल्म 2015 में प्रदर्शित होने जा रही थी। यह पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय सिने इतिहास में पहला मौका होगा, जब किसी हिन्दी फिल्म का पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर रीमेक होने जा रहा है। हिन्दी सिनेमा में ‘अर्थ’ को माइलस्टोन के रूप में देखा जाता है जिसने अपने समय में सिनेमाई तस्वीर को बदलने की शुरूआत की थी। संभवत: यह पहली ऐसी फिल्म थी जिससे बॉलीवुड में बायोपिक का दौर शुरू हुआ था। खबर के अनुसार, पाकिस्तानी फिल्मकार हमद चौधरी ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी में इस फिल्म का रीमेक बनाया है। फिल्म का शीर्षक ‘अर्थ-2’ रखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahesh bhatt film Arth remake in Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahesh bhatt, film arth, remake in pakistan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved