आगरा। माधुरी दीक्षित नेने ने अपने परिवार के साथ यहां ताजमहल का दीदार किया। इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि उनका भारत के प्रति प्रेम अटूट है। माधुरी ने शनिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दंपति अपने दोनों बेटों अरीन व रयान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 17वीं शताब्दी के संगमरमर मकबरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। माधुरी ने इस हफ्ते की शुरुआत में पति श्रीराम नेने के साथ अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मनाई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माधुरी ने ताजमहल के सामने अपने पति और उनकी बहन की तस्वीर को भी साझा किया। माधुरी ने शीर्षक में लिखा, राम और उनकी बहन का यह शॉट मुझे पसंद है। अब थोड़ा आगे करें। भारत के साथ प्रेम अटूट है। जय हिंद। माधुरी ने पेशे से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ 17 अक्टूबर, 1999 को शादी की थी।
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope