• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

8 नवंबर को जयपुर में सुरों का जादू बिखेरेंगे लकी अली, Re:Sound इंडिया टूर के तहत जेईसीसी इंडोर में होगा लाइव कॉन्सर्ट

Lucky Ali will spread his musical magic in Jaipur on November 8th, with a live concert at the JECC Indoor as part of the Re:Sound India Tour. - Bollywood News in Hindi

जयपुर। दिल्ली में उत्साहित दर्शकों के बीच शानदार शुरुआत करने के बाद, लकी अली अब 8 नवम्बर 2025 को JECC, Indoor, जयपुर में Re:Sound इंडिया टूर by JetALive by JetSynthesys के तहत परफॉर्म करने जा रहे हैं। यह टूर उनके लिए एक नए पड़ाव जैसा है—जो उनके 25 साल से ज़्यादा के संगीत के सफर और लोगों से जुड़ेपन का जश्न मनाता है। टूर के बारे में बात करते हुए लकी अली ने कहा, “ये हमारे अब तक किए गए कामों का एक नतीजा भी है और एक नई शुरुआत भी। हर कॉन्सर्ट एक नई शुरुआत जैसा लगता है। स्टेज पर सिर्फ मैं नहीं होता, हम सब होते हैं-बैंड और दर्शक, जो साथ गाते हैं।” ओ सनम, ना तुम जानो ना हम और गोरी तेरी आंखें कहें जैसे गानों के लिए मशहूर लकी अली के कॉन्सर्ट्स शो से ज़्यादा एक एहसास जैसे होते हैं। उन्होंने कहा, “जब लोग हमारे साथ गाते हैं, तो वही असली जादू होता है।”
पहली बार जयपुर में परफॉर्म करने जा रहे लकी अली अपने फैंस के लिए एक यादगार शाम लेकर आ रहे हैं। शो में Sunoh, Sifar और उनके कुछ नए और कम सुने गए गाने भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “दर्शकों का प्यार और उनका साथ ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”
Re:Sound India Tour जेटसिंथेसिस के नए लाइव इवेंट वर्टिकल JetALive का पहला प्रोजेक्ट है। जयपुर के बाद यह टूर देश के बाकी शहरों में भी जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lucky Ali will spread his musical magic in Jaipur on November 8th, with a live concert at the JECC Indoor as part of the Re:Sound India Tour.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, delhi, lucky ali\r\n, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved