• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

विद्या ने बच्चों से की बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन ने बच्चों से शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि बच्चे गैजेट्स को छोडक़र आउटडोर गेम्स ज्यादा खेलें। विद्या ने कहा, ‘‘आज के माहौल में बच्चों के लिए बाहरी गतिविधियां सीमित हो गई हैं क्योंकि वे ज्यादातर समय स्मार्टफोन या अन्य गैजेट्स के साथ व्यस्त रहते हैं। बच्चों को घर पर बैठकर और गैजेट पर गेम खेलने के बजाए बाहरी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।’’ विद्या, अभिनेता तुषार कपूर के साथ बच्चों के फिटनेस कार्निवल जूनियरर्थन से जुड़ी हुई हैं।
इस पहल के समर्थन में तुषार ने कहा, ‘‘जूनियरर्थन अच्छा कॉन्सेप्ट है। मुझे खुशी है कि वे बच्चों के लिए कुछ कर रहे हैं। यह पहल सभी बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का एक बेहतरीन उपाय है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Leave gadgets, participate in outdoor games: Vidya Balan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gadgets, participate, outdoor games, vidya balan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved