• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्मों में आने से पहले थिएटर में बहुत कुछ सीखा : अनु अग्रवाल

Learned a Great Deal in Theater Before Entering Films: Anu Aggarwal - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बुधवार को एक खास अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने किस तरह से अपने आप को तैयार किया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की कहानी लिखी। उन्होंने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वे थिएटर में काम करती थीं। अभिनेत्री लिखती हैं, "फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले मैं थिएटर में काम किया करती थी। वहीं, मैंने किरदार को समझना, लोगों को ध्यान से देखना और सहज तरीके से अभिनय करना सीखा।"
उन्होंने लिखा कि थिएटर के बाद जीवन एकदम अलग दिशा की तरफ चला गया। फिर, जिंदगी मुझे एक अलग रास्ते पर ले गई। समाज सेवा की तरफ, असल दुनिया की समस्याओं से जुड़ीं और लोगों की मदद करने लगी।
उन्होंने बताया कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ही समय बाद वे एक मैगजीन के कवर पर छा गई। मुझे सुपरमॉडल का खिताब मिल गया। मेरी यह सफलता सबको दिखाई दी, लेकिन एक्टर तो मेरे अंदर पहले से ही मौजूद था।
90 के दशक में अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में धमाल मचाया था। उनकी फिल्म ‘आशिकी’ (1991) सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। फिल्म के रिलीज के बाद से ही अभिनेत्री रातों-रात स्टार बन गई थीं। उसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया। हालांकि, एक भयंकर कार दुर्घटना के बाद वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं, जिससे उनका करियर खत्म हो गया। फिलहाल, वह एक योग शिक्षिका और लेखिका हैं और अनु अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा करती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Learned a Great Deal in Theater Before Entering Films: Anu Aggarwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anu aggarwal, aashiqui 1991, rahul roy, bollywood actress 90s, theatre acting, car accident story, yoga teacher india, bollywood news hindi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved