• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की मां कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Late composer Wajid Khan mother hospitalised after testing COVID-19 positive - Bollywood News in Hindi

मुंबई। संगीतकार वाजिद खान के निधन के एक दिन बाद खबर आई है कि उनकी मां रजीना खान भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कई फिल्मों में संगीत दिया है।

इस खबर की पुष्टि करते हुए शदाब फरीदी नामक एक रिश्तेदार ने आईएएनएस को बताया, "हां, जांच में वह कोविड-19 पॉजिटिव निकली हैं, वास्तव में वह अपनी हमेशा देखभाल करने वाले डोमेस्टिक हेल्प के साथ कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सुराणा अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वाजिद भाई भर्ती थे। दोनों में मामूली लक्षण हैं और दोनों की सेहत स्थिर है और डॉक्टर ने कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों की हालत बहुत खराब नहीं है। हालांकि, दोनों को कोरोना पॉजिटिव निकलने की वजह से अस्पताल में रहना होगा।"

फरीदी ने कहा कि दोनों को अस्पताल में एक सप्ताह रहना होगा और फिर क्वारंटीन में रहना होगा।

वाजिद खान का सोमवार तड़के 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Late composer Wajid Khan mother hospitalised after testing COVID-19 positive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wajid khan, wajid khan mother hospitalised, covid-19 positive, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved