• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामायण' में कैकेयी बनकर इमोशनल हुईं लारा दत्ता, पिता को किया याद, बोलीं- काश वो यहां होते

Lara Dutta became emotional playing Kaikeyi in Ramayana, remembered her father, saying, I wish he were here. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । महाकाव्य 'रामायण' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री लारा दत्ता माता कैकेयी के रोल में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस मौके पर अगर उनके पिता जी होते तो उन पर गर्व करते। लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कैकेयी के रोल में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "जो कई साल पहले एक दिली इच्छा के तौर पर शुरू हुआ था। किसी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। कुछ ऐसा जो वक्त से भी आगे निकल जाए और हमारी जिंदगी का ही हिस्सा हो। आज, वो इच्छा एक ऐसी कहानी में जगह बना रही है, जो अनंत काल से टाइमलेस है।" अभिनेत्री ने आगे माता कैकेयी का रोल निभाने की जिम्मेदारी पर बात करते हुए लिखा, "माता कैकेयी का रोल निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वह इतिहास की सबसे गलत समझी जाने वाली महिलाओं में से एक रही हैं। उनका गुस्सा, कमजोरी, अपराधबोध और पछतावा पर्दे पर जीवंत करने की जिम्मेदारी मिलना बहुत बड़ी बात है।"
उन्होंने लिखा, "मैं दिल से आभारी हूं। आज यह दिव्य कहानी आप सभी तक पहुंच रही है और मुझे उम्मीद है कि मैंने अपने अभिनय से मैं माता कैकेयी के साथ न्याय कर पाई होंगी। आप इस कहानी को सदियों की धारणाओं से आगे बढ़कर देखें और दिव्य भविष्यवाणी को पूरा करने में माता कैकेयी के अहम रोल को अपनाएंगे।"
लारा दत्ता ने उन पर भरोसा करने के लिए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी को भी धन्यवाद दिया। अपने को-स्टार्स और क्रू मेंबर्स के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक सौभाग्य बताया। अपने नोट के आखिर में एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आज मुझे अपने पिता की बहुत याद आ रही है और काश वो यहां मेरे साथ इसे देखने के लिए होते।"
अपने नोट को खत्म करते हुए लारा ने इस महाकाव्य के इमोशनल महत्व पर बात की। उन्होंने लिखा, "कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं। उन्हें जिया जाता है, महसूस किया जाता है और अपने अंदर संभाल कर रखा जाता है। यह ऐसी ही एक कहानी है। जय श्री राम।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lara Dutta became emotional playing Kaikeyi in Ramayana, remembered her father, saying, I wish he were here.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lara dutta became emotional playing kaikeyi in ramayana, ramayana, kaikeyi in ramayana, lara dutta, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved