• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओटीटी पर सफल हुई लाल सिंह चड्ढा, ट्विटर पर हुई ट्रेंड

Lal Singh Chaddha became successful on OTT, trended on Twitter - Bollywood News in Hindi

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लालसिंह चड्ढा को 6 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया गया था। नेटफ्लिक्स पर फिल्म के रिलीज होने के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दर्शक इस बात से हैरान हैं कि आखिरकार लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में लोगों को पसंद क्यों नहीं आई। इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ट्विटर पर ट्रेंड हो गई। लोग एक्टर की ट्विटर पर एक्टर और फिल्म दोनों की ही तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मास्टरपीस, आज के जनरेशन की सबसे अच्छी फिल्म, जिसे कम आंका किया। कहानी से लेकर म्यूजिक तक हर चीज बहुत ही बेहतरीन थी। ये एक ऐसी फिल्म है जो दिल जीत लेगी।

ट्विटर पर मिल रहा है ओटीटी रिलीज के बाद अच्छा रिस्पांस
इस फिल्म पर लोग ट्विटर पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्यों और किस वजह से ये फिल्म थिएटर में वर्क नहीं कर पाई, यह एक मास्टरपीस है। पूरी टीम को मेरी तरफ से एक सलाम। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पब्लिक को केवल छपरी फिल्म देखना पसंद है। इस फिल्म के साथ अन्याय हुआ है। अन्य यूजर ने लिखा, इस फिल्म के वर्डिक्ट के बाद भी लाल सिंह चड्ढा का ये सीन बहुत ही खास है। एक अन्य यूजर ने ये सवाल पूछा कि आखिर इस फिल्म को फ्लॉप क्यों कहा गया। उन्होंने लिखा, लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप कैसे थी? फॉरेस्ट गंप के एडेप्शन को बहुत ही खूबसूरती से इस हिंदी फिल्म में उतारा गया है। मैं यही कहूंगा कि लोग नेटफ्लिक्स पर आप ये फिल्म जरुर देखिए।

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम 55 करोड़ के आसपास कमाई की थी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lal Singh Chaddha became successful on OTT, trended on Twitter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lal singh chaddha became successful on ott, trended on twitter, aamir khan, karrena kapoor khan, mona singh, naga chatanyan, ott laal singh chaddha, trends on twitter, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved