• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरिजीत को दुनिया में भारतीय संगीत फैलाते देख खुशी होती है : कुमार सानू

Kumar Sanu: Happy to see Arijit taking Indian music to places - Bollywood News in Hindi

मुंबई । गायक कुमार सानू मशहूर गायक अरिजीत सिंह के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि वह इस युवा कलाकार को पूरी दुनिया में भारतीय संगीत को फैलाते देखकर खुश हैं। सानू ने हाल ही में 'जैमिन' के एक एपिसोड में अरिजीत का गाना 'मुस्कुराने की वजह' गाकर उन्हें सम्मान दिया था।

इसके बाद अरिजीत ने सानू के गाने की झलक फेसबुक पर साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया था।

सानू ने कहा, "अरिजीत को पूरी दुनिया में भारतीय संगीत के परफॉर्मेंस देते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी होती है और यह देखना आश्चर्यजनक है कि वह कैसे पश्चिमी संगीत को भारतीय धुनों में ढालता है। मुझे खुशी है कि हमारे पास एक गायक है जिसने इतनी कम उम्र में संगीत में इतना योगदान दिया है। भगवान ने उसे इस कला से नवाजा है।"

संगीत बनाने के लिए 'जैमिन' बॉलीवुड और डिजिटल म्यूजिक स्टार्स को एक साथ लाता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kumar Sanu: Happy to see Arijit taking Indian music to places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumar sanu, happy to see arijit taking indian music to places, arijit singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved