• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ट्रेलर को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कृति सेनन ने कहा कि...

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म लुका छिपी की रिलीज के लिए उत्साहित अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि उन्हें खुशी है कि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं। कृति ने कहा कि जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मैं नर्वस होती हूं। लेकिन इस बार मैं बहुत खुश और उत्साहित भी हूं क्योंकि दर्शक फिल्म के विषय से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे फिल्म के विषय को पसंद कर रहे हैं। इसलिए मैं देखना चाहती हूं कि वे फिल्म देखते समय कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। मुझे लगता है कि यह ऐसी फिल्म है जिसके लिए मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सिनेमाहाल जाना चाहूंगी। लुका छिपी एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो लिव-इन में रहने का निर्णय करता है और कैसे उनके परिवार उनकी योजना में शामिल हो जाते हैं। कृति ने यहां सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kriti Sanon reaction about Luka Chuppi trailer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kriti sanon, luka chuppi, kriti sanon luka chuppi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved