• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृति सेनन ने अपने पोस्टर से खींचा ध्यान, दर्शकों की धडक़न बढ़ी

Kriti Sanon grabs attention with her poster, the audiences heartbeat increases - Bollywood News in Hindi

निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन राम और सीता के रूप में दिखाई देंगे। सैफ अली खान फिल्म में रावण, सनी कौशल लक्ष्मण और देवदत्त हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। आदिपुरुष के जरिये ओम राउत रामायण को एक नए नजरिये से पेश करने जा रहे हैं। हाल ही में आदिपुरुष से जुड़ा कृति सेनन का लुक रिलीज हुआ है, जिसने काफी प्रशंसा प्राप्त की है। दर्शकों ने कृति सेनन के पोस्टर को देखकर उनकी भी बहुत तारीफ की है। देखते ही देखते आदिपुरुष का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से आदिपुरुष से जुड़ा अपना लुक साझा किया। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा, अमर है नाम, जय सिया राम। इस पोस्टर में कृति सेनन की आंखों में इंतजार दिखाई दिया। लेकिन कृति सेनन के लुक्स का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक और पोस्टर साझा किया, जिसमें देवी सीता बनीं कृति सेनन की आंखों में आंसू दिखाई दिये। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा, जानकी, जय सिया राम। इन सबसे इतर प्रभास और कृति सेनन ने आदिपुरुष का लिरिकल मोशन पोस्टर भी साझा किया है। इसमें प्रभास के साथ-साथ कृति सेनन का भी मूवी से जुड़ा जबरदस्त लुक देखने को मिला। इसे शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा, सीता राम चरित अति पावन।
आदिपुरुष के पोस्टर देखने के बाद फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कृति की तारीफ करते हुए लिखा, कृति सेनन का अब तक का सबसे बेस्ट लुक। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यह कृति सेनन की सबसे अच्छी मूवी होने वाली है। जय श्री राम। एक यूजर ने आदिपुरुष को ब्लॉकबस्टर बताते हुए लिखा, ब्लॉकबस्टर मूवी लोड हो रही है।
प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष इसी साल 16 जून को रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि मूवी के प्रमोशन भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kriti Sanon grabs attention with her poster, the audiences heartbeat increases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kriti sanon grabs attention with her poster, the audiences heartbeat increases, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved