• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृष्णा राज को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे

Krishna Raj Kapoor Prayer Meet: Bollywood stars pay tribute - Bollywood News in Hindi

मुंबई| कपूर परिवार ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर की स्मृति में प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें कई बड़े सितारे और बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। फिल्म-बिरादरी से महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई प्रसिद्ध हस्तियां और मशहूर लोग वहां पहुंचे।
प्रार्थना सभा में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रीमा जैन, श्वेता बच्चन नंदा, रणधीर कपूर पत्नी के साथ, जे.पी.दत्ता, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी, आशा भोंसले, पूनम ढिल्लों, महेश भट्ट, अमिताभ बच्चन, सोहैल खान, रवीना टंडन, मनीष मल्होत्रा, अक्षय खन्ना, सुजैन खान, अनिल कपूर, राकेश रोशन, प्रीति जिंटा, किया आडवाणी, ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जूही चावला, टीना अंबानी, शबाना आजमी, माधुरी दीक्षित, डेविड धवन, रेखा, ऐश्वर्य राय बच्चन, जया बच्चन, अरबाज खान, अलवीरा, जावेद अख्तर, सोनू निगम जैसे सितारों ने हिस्सा लिया।

कृष्णा राज कपूर की अंत्येष्टि में सोमवार को आमिर खान, संजय दत्त, ऐश्वर्य राय, काजोल के साथ अन्य सितारे शामिल हुए थे। बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर के साथ इलाज के लिए अमेरिका गए ऋषि कपूर उनकी अंत्येष्टि और प्रार्थना सभा में उपस्थित नहीं हो सके।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Krishna Raj Kapoor Prayer Meet: Bollywood stars pay tribute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna raj kapoor prayer meet, bollywood stars pay tribute, bollywood news in hindi, bollywood gossip
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved