• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी हनु मैन

Know when Hanu Man will be released on which OTT platform? - Bollywood News in Hindi

जो दर्शक सिनेमाघरों की महंगी टिकट दर के चलते सिनेमाघर नहीं जा पाते हैं वो दर्शक आज के दिनों में ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्मों के आने का इंतजार करते हैं। ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की तादाद में दक्षिण भारत की फिल्में सबसे आगे रहती रही हैं। हिन्दी भाषा की बहुत कम फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर आती हैं। ऐसे में दर्शकों को उन फिल्मों का इंतजार रहता है जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल हो जाती हैं। पिछले कुछ सप्ताहों में प्रदर्शित हुई कई फिल्मों का दर्शकों को ओटीटी प्लेटफार्म पर आने का इंतजार है। इन्हीं फिल्मों में शामिल है निर्देशक प्रशांत वर्मा की हनु मैन, जिसने मकर संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई थी। साउथ एक्टर तेज सज्जा स्टारर की फिल्म 'हनु मैन' मकर संक्रांति के अवसर पर सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया। कहानी के साथ फिल्म में इस्तेमाल हुए वीएफएक्स की तारीफ चारों-तरफ हो रही है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो आपको बता दें कि बहुत जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनु मैन' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अंजनादारी काल्पनिक गांव पर बनी यह फिल्म एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान का भक्त है। उसे हनुमान जी की शक्ति प्राप्त है। हनु मैन फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी कंपनी ने खरीद लिया है। 'हनु मैन' जी-5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बवाल मचाने आ रही है।
मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी इसको लेकर काफी जिज्ञासा बनी हुई थी। यह फिल्म अगले महीने यानी मार्च में स्ट्रीम होने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म 2 मार्च को जी-5 पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know when Hanu Man will be released on which OTT platform?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: know when hanu man will be released on which ott platform?, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved