• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Judgementall Hai Kya Box Office Collection : जानें 3 दिन में हुई कितनी कमाई

Know, third day box office collection of Judgementall Hai Kya - Bollywood News in Hindi

मुंबई। कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) लोगों को काफी पसंद आ रही है। कंगना-राजकुमार दोनों ने एक्टिंग में जादू किया है। फिल्म बिजनेस भी अच्छा कर रही है। इसने शुरुआती तीन दिन में 22.04 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसने तीसरे दिन यानी रविवार को 8.62 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 5.4 करोड़ और दूसरे दिन 8.02 करोड़ रुपए कमाए थे। राजकुमार की पिछली फिल्म एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा और कंगना की मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी थी।

जजमेंटल है क्या फिल्म को बनाने में 29 करोड रुपए का खर्चा आया है। इसमें मुख्य किरदार बॉबी यानी कंगना का है। वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट है और जिस किरदार की आवाज देती है खुद को वैसा ही समझने लगती है। बचपन में हुई एक घटना की वजह से वह सायकोसिस (मनोरोग) की शिकार हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know, third day box office collection of Judgementall Hai Kya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: third day, box office collection, judgementall hai kya, kangana ranaut, rajkummar rao, kangana rajkumar, तीसरे दिन, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जजमेंटल है क्या, कंगना रनौत, राजकुमार राव, कंगना राजकुमार, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved