• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कीर्ति कुल्हारी के इंस्टाग्राम पर हुए 10 लाख फॉलोवर्स

Kirti Kulhari gets 1 million Instagram followers - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं।
इसकी घोषणा करते हुए, कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह चाय की चुस्की लेती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी चाय का स्वाद अभी भी वही है। मुझे लगा अगर मेरे 10 लाख फॉलोवर्स हो जाते हैं तो शायद चीजें बदल जाएंगी।"

कीर्ति ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2010 में किया था। उसके बाद उन्हें 'शैतान', 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में देखा गया।

लॉकडाउन के बीच कीर्ति अपनी गायन प्रतिभा के साथ आए दिन खुद के वीडियो साझा करती रहती हैं।

उन्हें आखिरी बार वेब-सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के दूसरे सीजन में देखा गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kirti Kulhari gets 1 million Instagram followers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kirti kulhari, kirti kulhari gets 1 million instagram followers, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved