• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विवादों में घिरी किरण राव की लापता लेडीज, अनंत महादेवन ने लगाए आरोप

Kiran Raos missing ladies surrounded by controversies, Ananth Mahadevan made allegations - Bollywood News in Hindi

एक तरफ जहां लापता लेडीज को पसंद किया जा रहा है वहीं अब मूवी को लेकर नया बखेड़ा खड़ा होता दिखाई दे रहा है। फिल्म डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मूवी को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। लापता लेडीज एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह कुछ और ही है। दरअसल, किरण राव की ये फिल्म अब विवादों में घिर गई है। फिल्म डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मूवी के कुछ सीन कॉपी होने के आरोप लगाए हैं। अनंत ने आरोप लगाया है कि ‘लापता लेडीज’ के कुछ सीन साल 1999 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘घूंघट के पट खोल’ से कॉपी किए गए है। बता दें कि आमिर खान के साथ अनंत ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘इश्क’, ‘मन’ जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में अनंत ने बताया कि ‘लापता लेडीज’ की कहानी ‘घूंघट के पट खोल’ जैसी है। फिल्म में रेलवे स्टेशन पर घूंघट में रहने वाली दुल्हनों के साथ हेर-फेर हो जाती है। उन्होंने बताया, ‘लापता लेडीज’ में बिल्कुल वैसा ही होता है। उन्होंने ये भी बताया कि ‘घूंघट के पट खोल’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गायब हो गई है। उन्होंने संभावना जताई कि ‘लापता लेडीज’ की ओटीटी रिलीज के बाद उनकी मूवी हटा दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kiran Raos missing ladies surrounded by controversies, Ananth Mahadevan made allegations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiran raos missing ladies surrounded by controversies, ananth mahadevan made allegations, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved