• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल ने लोकप्रिय अभिनेता इनोसेंट को नम आंखों से दी विदाई

Kerala bids a tearful farewell to popular actor Innocent - Bollywood News in Hindi

कोच्चि | केरल के लोगों ने मंगलवार को अपने सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक इनोसेंट को नम आंखों से विदाई दी। आज सुबह, उनके पार्थिव शरीर को त्रिशूर के इरिनजालाकुडा में उनके घर सेंट थॉमस कैथ्रेडल में रखा गया, जहां हजारों की संख्या में शोक-संतप्त लोग थे।

75 वर्षीय अभिनेता लगभग दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, इलाज के दौरान रविवार रात उनका निधन हो गया। उनके फैंस उन्हें उनके किरदारों के जरिए याद कर रहे है। 1972 में शुरू हुए पांच दशक के अपने शानदार करियर में उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया।

इनोसेंट को सम्मान देने के लिए उनके गृह नगर इरिंजलकुडा में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों ने सुबह 11 बजे तक अपने शटर गिरा दिए।

शव को घर से ले जाने से पहले केरल पुलिस ने राजकीय सम्मान दिया।

पांच दशकों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार आने वाले दशकों तक लोगों की यादों में बने रहेंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kerala bids a tearful farewell to popular actor Innocent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kerala, kochi, irinjalakuda, thrissur, st thomas cathedral, police, actor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved