• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केबीसी 14 समाप्ति की ओर, कौन करेगा 15वें सीजन को होस्ट

KBC 14 towards the end, who will host the 15th season? - Bollywood News in Hindi

लोकप्रिय टीवी शोज में पिछले 22 सालों से लगातार अपनी पहचान बनाए रखने में कामयाब रहे क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन अपने अंतिम चरण है। इस बात की जानकारी स्वयं अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिये अपने पाठकों और दर्शकों को दी है। उन्होंने बताया कि उनका शूट जल्द ही खत्म होने वाला है। बिग बी ने अपने इस ब्लॉग के जरिए इससे अगल होने की फीलिंग्स के साथ-साथ बताया कि कैसे अलग-अलग सेलिब्रिटीज और पर्सनैलिटीज ने उन्हें शो में इंस्पायर किया है। उनकी इस जानकारी के बाद से गलियारों में बहती हवाओं के बीच एक प्रश्न उभर कर सामने आ रहा है कि कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन कौन सा बॉलीवुड सितारा होस्ट करेगा। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोडपति का करार 14वें सीजन तक ही था। गौरतलब है कि इस शो के जरिये जहाँ विद्यार्थियों को कई ज्ञानवर्धक बातों की जानकारी मिली, लोगों को करोड़पति बनाने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के शो को प्रस्तुत करने के तरीके ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कौन बनेगा करोड़पति से अमिताभ बच्चन का खास जुड़ाव है। इसकी सबसे बड़ी वजह रही है कि वो शुरुआत यानी साल 2000 से ही इस शो से जुड़े हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने इस शो के अब तक 13 सीजन को होस्ट किया है। उन्होंने इस शो का सिर्फ 3रा सीजन होस्ट नहीं किया था, उस सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था लेकिन दर्शकों ने उन्हें पूरी तरह से होस्ट के तौर पर नकार दिया था। मजबूरन शो के निर्माताओं को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन को लाना पड़ा। 4थे सीजन से शुरू हुआ उनका यह साथ पिछले 11 सीजन से लगातार चलता आ रहा है। इससे उनकी कई अच्छी और भावुक कर देने वाली यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इसके सीजन का खत्म होना उन्हें काफी इमोशनल कर रहा है। इस बारे में बात करते हुए बिग बी ने अपने ब्लॉग ने लिखा कि केबीसी के दिन खत्म होने वाले हैं, लेकिन उम्मीद है कि हम सब जल्द ही फिर से एक साथ होंगे।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, शो में आए ऐसे सभी लोगों के साथ बात करना उनका सौभाग्य रहा है जो इस शो से जुड़े। ऐसे लोगों से उन्होंने बहुत सारी जानकारी और ज्ञान हासिल किया है। साथ ही इस शो को होस्ट करना उन्होंने अपनी जिम्मेदारी यानी ड्यूटी बताई है और इसके साथ ही वो इसे पूरा करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। बिग बी के इस ब्लॉग ने उनके और केबीसी के प्रशंसकों को काफी निराश कर दिया है।
हर बार देखा जाता है कि जैसे ही केबीसी का एक सीजन खत्म होता है वैसे ही इसके अगले सीजन को लेकर गॉसिप शुरू हो जाती है। बिग बी 80 साल के हो चुके हैं। वहीं प्रशंसकों को बिग बी की उम्र को देखते हुए ऐसा भी लग रहा है कि शायद अब वो इस शो के अगले सीजन को होस्ट ना करें। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि अमिताभ बच्चन नहीं तो फिर कौन? हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है ये सब बातें महज एक कयास मात्र है।
केबीसी के इस 14वें सीजन में शो में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। शीर्ष पुरस्कार ९ 7 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया था। आजादी का अमृत महोत्सव, या भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए 7.5 करोड़। साथ ही, एक दिलचस्प बदलाव में प्रश्नों की संख्या 15 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है, जो वैश्विक करोड़पति फ्रेंचाइजी के लिए पहला है।
पिछले सीजन के विपरीत, पूरे गेम में केवल 3 लाइफलाइन का उपयोग किया जाता है, क्योंकि विशेषज्ञ सलाह और फ्लिप-द-क्वेश्चन को वीडियो कॉल अ फ्रेंड द्वारा बदल दिया गया है। अन्य दो लाइफलाइन 50:50 और ऑडियंस पोल हैं।
7 अगस्त 2022 से शुरू हुए इस सीजन का फिनाले 23 दिसंबर 2022 को प्रसारित किया जाएगा। इस सीजन को 33वें एपिसोड में पहला विजेता कविता चावला के रूप में मिला जो महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। इन्होंने 1 करोड़ का इनाम अपने नाम किया और यह 17वें सवाल तक पहुँचने वाली दुनिया की पहली प्रतियोगी भी बनीं।
शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, मेजर डी.पी. सिंह, और कर्नल मिताली मधुमिता, साथ ही भारत के स्टार फुटबॉलर और मुक्केबाज, सुनील छेत्री और मैरी कॉम, क्रमश: हॉट सीट पर हैं।
अब फाइनल के मेहमानों की बात करें तो इसे लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आने वाले दिनों में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-KBC 14 towards the end, who will host the 15th season?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kbc 14 towards the end, who will host the 15th season?, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved