• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जग्गा जासूस का ट्रेलर जारी, उम्मीद होगी सुपरहिट

पिछले साढे तीन साल से अटकी रणबीर कपूर और अनुराग बसु निर्मित फिल्म जग्गा जासूस का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद जगी है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करेगी। यह इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। फिल्म निर्माताओं ने इस ट्रेलर को काफी रहस्यमय रखा है। इसे देखते हुए कई प्रश्न दर्शकों के दिमाग में उभरने लगते हैं। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर के हकलाने से होती है। अपने हकलाने की प्रॉब्लम से वह अपना नाम रुक रुक कर बोलते हैं। इसलिए वह एक गाना गाते हैं जिसमें वह रुकते नहीं, ‘बगीचे में कुछ फूल देर से खिलते हैं, मेरे वड्र्स भी सो सो के निकलते हैं’। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर अफलातून थोडे कार्टून बने हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि पहले एक स्कूली छात्र खुदकुशी करता है, उसका इल्जाम रणबीर कपूर पर आ जाता है। इसके बाद पडताल में कैटरीना का कातिल होना दिखाया गया है। कहानी रहस्य से भरी हुई है। इस दौरान कैटरीना रणबीर को जोरदार चांटा भी मारती है। वहीं दूसरे सीन में उन्हें रोते हुए भी दिखाया गया है। फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के इस ट्रेलर को देखते हुए रणबीर कपूर की बर्फी की याद आती है। इसे देखते हुए ऐसा महसूस होता है जब हम बर्फी का विस्तारित रूप देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-katrina kaif and ranbir kapoor on magical and fantasy ride in second trailer of jagga jasoos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: second trailer of jagga jasoos, katrina kaif, ranbir kapoor, anurag basu, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved