• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सलमान खान जैसा बनने की कोशिश की, लेकिन उनकी नकल...

मुंबई। ‘सल्लू की शादी’ में सलमान खान के प्रशंसक की भूमिका निभा चुके कश्यप बरभया ने बताया कि उन्होंने सुपरस्टार के रंग-ढंग और व्यवहार में ढलने की पूरी कोशिश की है। कश्यप ने कहा, ‘‘मैं सलमान खान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) से उनका फैन हूं। मैंने अपनी फिल्म में उनके रंग-ढंग और व्यवहार में ढलने की पूरी कोशिश की लेकिन मैंने उनकी नकल नहीं की।’’ ‘लव यू फैमिली’ मे भी नजर आ चुके अभिनेता ने कहा, ‘‘फिल्म में, मैंने अलग तरह का किरदार (सलमान के प्रशंसक) निभाया, लेकिन भूमिका निभाते हुए मैंने सलमान को ध्यान में रखा।’’ वह खुद भाग्यशाली मानते हैं कि उनकी दोनों फिल्में छह महीने के अंत में रिलीज हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आभारी हूं और खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी फिल्में रिलीज हो रही हैं। मैं इसे एक उपलब्धि मानता हूं क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि फिल्म तैयार हो जाती है, लेकिन जनता को दिखाने के लिए इसे रिलीज नहीं किया जाता।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kashyap Barbhaya tried to follow Salman Khan mannerisms
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kashyap barbhaya, salman khan, pyar kiya to darna kya, sallu ki shaadi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved