• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ की जर्नी हुई पूरी, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कबीर खान ने रस मलाई खिलाकर मनाया जश्न

Kartik Aaryan Chandu Champion journey concludes; Kabir Khan celebrates National Award win by treating him to Ras Malai. - Bollywood News in Hindi

कार्तिक आर्यन के लिए 'चंदू चैंपियन' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से भरा एक ऐसा सफर रहा है, जो अब नेशनल अवॉर्ड जीतने के साथ अपने मुकाम पर पहुंच गया है। फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड हासिल करने के बाद निर्देशक कबीर खान ने कार्तिक के साथ इस खास जीत का जश्न बेहद प्यारे अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों साथ में रस मलाई खाते और इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करते नजर आए। वीडियो के साथ कबीर खान ने 'चंदू चैंपियन' से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करते हुए लिखा है, “18 जुलाई 2022 को कार्तिक, साजिद और मैंने 'चंदू चैम्पियन' का ऐलान किया था… और उसके बाद के साथ वाले दो साल साथ सबसे शानदार सफर रहे। 'चंदू चैम्पियन' के रूप में हमने एक ऐसी फिल्म बनाई, जिस पर हमें हमेशा गर्व रहेगा। फिलहाल उस ऐलान के ठीक 4 साल बाद एक और घोषणा हुई, जिसने इस सफर को पूरा कर दिया है क्योंकि कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है।” कबीर खान ने आगे लिखा है, “ये सही मायने में चंदू नहीं, चैंपियन है और इस खुशी में एक नहीं, दो रस मलाई तो बनती है।”
गौरतलब है कि, रस मलाई का यह पल कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' जर्नी से खास तौर पर जुड़ा हुआ है। फिल्म में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए कार्तिक ने एक साल से ज्यादा समय तक कड़ी ट्रेनिंग की और अपनी फिटनेस पर जबरदस्त मेहनत की। इस ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान उन्होंने अपनी डाइट को लेकर भी सख्त अनुशासन अपनाया और एक साल से ज्यादा समय तक चीनी से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
हालांकि फिल्म की आठ महीने लंबी शूटिंग पूरी होने के बाद कबीर खान ने कार्तिक को उनकी पसंदीदा रस मलाई खिलाई थी। एक साल से ज्यादा समय बाद चीनी का स्वाद चखते हुए कार्तिक ने उस वक्त सोशल मीडिया पर लिखा भी था कि इस रसमलाई का स्वाद शानदार जीत की तरह है, क्योंकि आखिरकार एक साल बाद मैं मीठा खा रहा हूँ!
और अब, उसी परफॉर्मेंस के लिए कार्तिक के नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद रस मलाई एक बार फिर उनकी इस यादगार जर्नी का हिस्सा बन गई है। मुरलीकांत पेटकर के किरदार में ढलने के लिए अपनी पसंदीदा मिठाई छोड़ने से लेकर, शूटिंग खत्म होने के बाद पहली बार रस मलाई खाने और अब उसी किरदार के लिए देश का प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड हासिल करने तक, कार्तिक के 'चंदू चैंपियन' के सफर ने सचमुच पूरा सर्कल कर लिया है।
ऐसे में कार्तिक की इस उपलब्धि को कबीर खान का रस मलाई के साथ सेलिब्रेट करना उनकी मेहनत और उस पूरे सफर के लिए एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है। आखिरकार, इस ‘चैंपियन’ की जीत का जश्न भी तो मीठा होना ही था!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kartik Aaryan Chandu Champion journey concludes; Kabir Khan celebrates National Award win by treating him to Ras Malai.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kartik aaryan, chandu champion, kabir khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved