अपने काम से ब्रेक लेकर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान और पत्नी करीना कपूर के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। कल मुंबई एयरपोर्ट पर सैफ को छोटे नवाब और उनकी बेगम से साथ स्पॉट किया गया। मां करीना की गोद में तो तैमूर को आप कई बार देख चुके हैं लेकिन पहली बार तैमूर को पापा सैफ के साथ कैमरे में कैद किया गया है। आप तैमूर की इस ताजा तस्वीरों में देख सकते हैं कि वो कैसे अपने पापा की गोद में आराम फरमा रहा है। वहीं कैमरे की रोशनी से उसकी आंखें बंद हो रही है। इस दौरान पापा सैफ सिंपल शर्ट पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं मम्मी करीना की तो बात ही निराली वो हर ड्रेस में काफी ग्लैमरस लगती हैं। तैमूर अली खान पटौदी बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में गिने जाते हैं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स बेकरार रहते हैं। आखिर तैमूर हैं ही इतने क्यूट कि किसी का भी दिल उस पर आ जाए। अब यही वजह है कि तैमूर की मां करीना भी उसकी बहुत बड़ी दीवानी हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
विक्की कौशल ने कहा, 'मैं और कैटरीना आज भी ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं'
Daily Horoscope