• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एआर रहमान के 'कम्युनल' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-आप जैसा घृणित व्यक्ति नहीं देखा

Kangana Ranaut slams AR Rahman over his communal statement, says, Ive never seen a more hateful person than you - Bollywood News in Hindi

मुंबई । संगीतकार एआर रहमान फिल्मी सिनेमा को कम्युनल कहकर बुरे फंस चुके हैं। उन्हें अपने बयान की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एआर रहमान को पूर्वाग्रही और बुरा इंसान बताया है। अभिनेत्री ने एक घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें संगीतकार ने अभिनेत्री की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। एआर रहमान को लेकर बढ़ते विवाद पर अब कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "डियर, एआर रहमान, फिल्म उद्योग में मुझे भगवा पार्टी का समर्थन करने के कारण बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, फिर भी मैं ये कहना चाहूंगी कि मैंने आपसे अधिक पूर्वाग्रही और हेटफुल व्यक्ति नहीं देखा।" उन्होंने लिखा, "मैं आपको अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की कहानी सुनाना चाहती थी, लेकिन कहानी सुनाने की बात तो दूर, आपने मुझसे मिलने से भी इनकार कर दिया। मुझे बताया गया कि आप प्रचार फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। विडंबना यह है कि 'इमरजेंसी' को सभी आलोचकों ने उत्कृष्ट कृति बताया, यहां तक कि विपक्षी दल के नेताओं ने भी फिल्म की सराहना करते हुए मुझे प्रशंसा पत्र भेजे, लेकिन आप अपनी नफरत से अंधे हो गए हैं। मुझे आपके लिए खेद है।"
कंगना रनौत पहली व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। सिंगर शान ने भी सिंगर एआर रहमान के बयान को गलत बताते हुए कहा कि ये किसी की व्यक्तिगत राय हो सकती है, लेकिन सिनेमा में मुझे भी कुछ समय काम नहीं मिला था, लेकिन मैंने इसे पर्सनली नहीं लिया, क्योंकि काम मिलना या न मिलना हमारे हाथ में नहीं है। काम कब मिलना है और कितना मिलना है, ये हमारी पहुंच से दूर है। हम बस अच्छा काम कर सकते हैं।
एआर रहमान ने अपने हालिया इंटरव्यू में हिंदी सिनेमा में काम न मिलने की परेशानी पर बात की थी। संगीतकार का कहना था कि आठ साल उन्हें काम मिलने में परेशानी हुई और उसकी वजह हिंदी सिनेमा में कम्युनिज्म था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kangana Ranaut slams AR Rahman over his communal statement, says, Ive never seen a more hateful person than you
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana ranaut, ar rahman, communal statement, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved