• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

Kangana Ranaut on Ranveer Singh controversy: When your status grows, your enemies also increase - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज (एफडब्ल्यूआईसीई) के बीच चल रहा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेता के खिलाफ जारी किए गए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को लेकर कई कलाकार अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह के समर्थन में बात करते हुए कहा कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब कंगना रनौत से रणवीर सिंह और उनके खिलाफ जारी किए गए फेडरेशन के फैसले को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ''मुझसे इस विषय पर सवाल पूछना दिलचस्प है। मुझे भी सभी ने बैन किया था। जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े। ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं।''
कंगना ने आगे कहा, ''जीवन में हमेशा एक जैसे हालात नहीं रहते। सफलता के साथ संघर्ष भी आते हैं। मेरे साथ भी फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की घटनाएं हुईं, लेकिन मैंने काम करना नहीं छोड़ा। मैं अच्छा कर रही हूं, मेरे करियर की गाड़ी अच्छी चल रही है। ऐसे फैसलों से कुछ फर्क नहीं पड़ता।''
दरअसल, पूरा मामला फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म की घोषणा साल 2023 में फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने की थी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने वाले थे और इसे लोकप्रिय डॉन फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी माना जा रहा था। हालांकि बाद में खबरें सामने आईं कि रणवीर सिंह ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इसके बाद विवाद शुरू हुआ और मामला अलग-अलग संगठनों तक पहुंच गया।
फिल्म निर्माताओं का आरोप है कि फिल्म की तैयारी, प्री-प्रोडक्शन और शेड्यूल में बदलाव के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया। फेडरेशन का कहना था कि जब तक मामला नहीं सुलझता, तब तक उससे जुड़े सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।
हालांकि इस फैसले को लेकर इंडस्ट्री के कई लोगों ने अलग-अलग राय रखी है। चंकी पांडे और मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने उम्मीद जताई कि यह विवाद बातचीत के जरिए जल्द सुलझ जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kangana Ranaut on Ranveer Singh controversy: When your status grows, your enemies also increase
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana ranaut on ranveer singh controversy, kangana ranaut, ranveer singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved