मनाली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने मनाली वाले घर को पूरी तरह से डांस स्टूडियो में बदल दिया है। वह अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' के लिए तैयारी कर रही हैं। फिल्म में वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कंगना को कोरियोग्राफर के साथ अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "क्वीन कभी आराम नहीं करतीं। थलाइवी के लिए अभ्यास जोरों पर चल रहा है। इस एपिक सागा के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा है।"
फिल्म का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है। इसका निर्देशन ए.एल विजय कर रहे हैं।
'देवा' सेट से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना ब्लैक एंड व्हाइट लुक
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
Daily Horoscope