• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंगना ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, करी भगवान राम से तुलना

Kangana congratulated PM Modi on his birthday, compared him with Lord Ram - Bollywood News in Hindi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दुनिया के मोस्ट पॉपुलर पीएम मोदी को जन्मदिन विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। जहां वो अनुराग कश्यप के साथ विवादों को लेकर छाई हुई हैं। इसी बीच उन्होंने पीएम को बर्थडे विश किया और उनकी तुलना भगवान श्रीराम से की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? दरअसल, पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौत ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने पीएम की फोटो को शेयर करने के साथ ही बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दुनिया के सबसे चहेते नेता, एक साधारण व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से ऊंचाइयों तक पहुंचे और नए भारत के निर्माता बने। आप भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भगवान राम की तरह आपका नाम इस देश की चेतना में हमेशा के लिए अंकित हो गया है। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं सर।’ पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद इसके अलावा कंगना रनौत की पोस्ट पर पीएम मोदी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने जन्मदिन विश करने के लिए एक्ट्रेस का शुक्रिया भी अदा किया है। इसके अलावा कंगना की पोस्ट पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kangana congratulated PM Modi on his birthday, compared him with Lord Ram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana congratulated pm modi on his birthday, compared him with lord ram, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved