• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंगना ने महाराष्ट्र सरकार से की थिएटर खोलने की अपील

Kangana appeals to Maha govt to open theatres - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज से पहले, अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने और फिल्म उद्योग को 'मरने' से बचाने का आग्रह किया है। अपील करने के लिए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उसने कहा, "महाराष्ट्र में कोरोना मामलों के बीच में महाराष्ट्र सरकार से महाराष्ट्र में सिनेमाघप खोलने की अपील करती हूं और मरते हुए फिल्म उद्योग और थिएटर व्यवसाय को बचाने का अनुरोध करती हूं।" मंगलवार की सुबह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और नोट लिखा। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में, रेस्तरां, होटल, कार्यालय, लोकल ट्रेन सब कुछ खुला है, लेकिन कोविड के कारण मूवी थिएटर बंद हैं। महाराष्ट्र सरकार के कोविड नियम के अनुसार कोरोना केवल मूवी थिएटरों में ही फैलता है।"
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित बायोपिक 'थलाइवी' हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
यह जयललिता के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करती है। फिल्म उनकी अभिनेत्री से राजनेता बनने तक की यात्रा को दिखाएगी।
यह 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kangana appeals to Maha govt to open theatres
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana ranaut, kangana appeals to maha govt to open theatres, thalaivii, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved