• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर एनटीआर ने अपने पेट डॉग बघीरा की याद में लगाया पेड़, शेयर कीं इमोशनल पोस्ट

Junior NTR plants a tree in memory of his pet dog Bagheera, shares an emotional post - Bollywood News in Hindi

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपस्टार जूनियर एनटीआर का पेट डॉग बघीरा अब इस दुनिया में नहीं है। अभिनेता ने बुधवार को उसे याद करते हुए खास सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया। साथ ही, उसे अपने परिवार का अहम हिस्सा बताया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे उसे प्यार करते और दुलारते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि बघीरा के जाने से उनके घर में गहरा सन्नाटा और खालीपन आ गया है, जिसे वह शब्दों से बयां नहीं कर सकते। जूनियर एनटीआर ने बघीरा की याद में एक पेड़ भी लगाया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपनी पोस्ट में भी साझा कीं।
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा, "बघीरा, तुम मेरी दुनिया में एक साथी की तरह आए और देखते ही देखते परिवार का अहम हिस्सा बन गए, इतने दिनों में तुमने परिवार को प्यार, वफादारी, शरारत और एक ऐसे आराम से भर दिया था, जिसे सिर्फ तुम ही दे सकते थे। तुम्हारी गैरमौजूदगी एक ऐसी खामोशी छोड़ जाती है जो बहुत बड़ी लगती है, लेकिन तुम्हारे पीछे छोड़ा गया प्यार भी उतना ही बड़ा लगता है।"
उन्होंने आगे अपने पेट डॉग बघीरा, को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "बघीरा, मुझे चुनने, मेरे साथ चलने और इन चार सालों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। आजाद होकर दौड़ो, मेरे छोटे बच्चे। इतने सालों में हमने तुम्हें बहुत प्यार किया गया था और हमेशा किया जाएगा।"
अभिनेता जूनियर एनटीआर जल्द ही आगामी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन 'केजीएफ' और 'सालार' फेम निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं। भारी-भरकम एक्शन थ्रिलर फिल्म 1967 के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो अंतरराष्ट्रीय अफीम व्यापार और क्रूर अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें जूनियर एनटीआर 'लूगर' नाम के एक खतरनाक हत्यारे के मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ-साथ अनिल कपूर (नारकोटिक्स ब्यूरो चीफ रघुवीर राठौड़) और रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में 11 जून 2027 में रिलीज करने की उम्मीद जताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Junior NTR plants a tree in memory of his pet dog Bagheera, shares an emotional post
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pet dog bagheera, junior ntr, pet dog, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved