• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दर्शकों को भा रहा ‘जुड़वां 2’ का ट्रेलर, फैंस हुए हंसी से लोट-पोट, गाने...

मुंबई। वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वां 2’ का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है और फिल्म की इस पहली झलक ने ही दर्शकों को हंसी से लोट-पोट कर दिया है। ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। वर्ष 1997 में आई सलमान की फिल्म ‘जुड़वां’ ने चारों ओर तहलका मचा दिया था और यह उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी साबित हुई थी। इसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने अपने अद्भुत अभिनय के साथ हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।
ऐसे में फिल्म ‘जुड़वां 2’ के लिए सही कलाकार को चुनना एक बड़ी जिम्मेदारी थी। सलमान का कहना है कि फिल्म ‘जुड़वां 2’ के लिए वरुण उत्तम पसंद हैं और जब ‘जुड़वां 2’ का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया, तो सभी की आशंका दूर हो गई, क्योंकि ‘राजा और प्रेम’ के किरदार के लिए वरुण धवन से बेहतर कोई नहीं हो सकता था।
फिल्म में वरुण धवन की दोहरी भूमिका का उनके प्रसंशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जब ट्रेलर में इतना मसाला था तो फिल्म कितनी मसालेदार होगी, इसका तो सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Judwaa 2 trailor is attracting fans very much
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: judwaa 2 trailor is attracting fans very much, varun dhawan, jacqueline fernandez, taapsee pannu, salman khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved