• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉन अब्राहम ने शेयर किए वेदा के पोस्टर, बताई प्रदर्शन तिथि

John Abraham shared posters of Veda, revealed the release date - Bollywood News in Hindi

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान देने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले बीस सालों से फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। उतार-चढ़ाव से भरपूर रहे अपने सफर में जॉन समय-समय पर बॉक्स ऑफिस पर ऐसी फिल्में देते रहते हैं जो दर्शकों में उनकी माँग को बरकरार रखने में सफल होती हैं। जॉन की एक खास फैन फॉलोइंग बन चुकी है, जो किसी भी हाल में उनकी कोई मूवी मिस नहीं करते। ऐसे में जॉन भी अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हुए लगातार उन्हें फिल्मों की सौगात देते रहते हैं। गत वर्ष पठान देने वाले जॉन ने आज बुधवार (7 फरवरी) को 'वेदा' फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में जॉन की जोड़ी एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। पोस्टर में जॉन का खूंखार अवतार देखने को मिला, जबकि शरवरी सहमी हुई नजर आ रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। यह 13 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए।” फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर अभिषेक बनर्जी के भी महत्वपूर्ण रोल हैं।

इसके डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं और कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। इसके निर्माता जी स्टूडियो, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम हैं। मिनाक्षी दास फिल्म की सह-निर्माता हैं। बता दें कि जॉन की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘पठान’ थी, जो सुपरहिट रही। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-John Abraham shared posters of Veda, revealed the release date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: john abraham shared posters of veda, revealed the release date, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved