• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तिरुमाला मंदिर में पहुँची जाह्नवी कपूर

Jhanvi Kapoor reached Tirumala temple with her rumored boyfriend - Bollywood News in Hindi

स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। पिछले दिनों नितेश तिवारी की फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ नजर आई जाह्नवी कपूर इन दिनों हैदराबाद में अपनी पहली तिमल फिल्म देवरा की शूटिंग हैदराबाद में कर रही हैं। इस फिल्म में वे जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगी। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अनुसार जाह्नवी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए गई हैं। वह एक साधारण बैंगनी और सिल्वर कलर की साड़ी में बाहर निकलीं। उन्होंने मोती की बालियों और हीरे की चूड़ियों के साथ अपने लुक को पूरा किया। जाह्नवी ने उंगली में डायमंड रिंग पहनी थी। दर्शन के लिए उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी थे। मंदिर से बाहर निकलते समय जाह्नवी को भगवान के सामने झुकते देखा गया, जिसके बाद वह साड़ी को ठीक करते हुए वहां उनका इंतजार कर रही कार तक जाती नजर आईं। इस समय साउथ में ओणम पर्व मनाया जा रहा है।

दरअसल जाह्नवी इन दिनों जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी ‘देवरा’ की शूटिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा समय हैदराबाद में व्यतीत कर रही हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी अक्सर मंदिर जाती रहती हैं। जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार वरुण धवन के साथ 'बवाल' में देखा गया था।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के बैकग्राउंड पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है। इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। अब जाह्नवी स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jhanvi Kapoor reached Tirumala temple with her rumored boyfriend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhanvi kapoor reached tirumala temple with her rumored boyfriend, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved