मुंबई । 'कभी जो ख्वाब था वो पा लिया है, मगर जो खो गई वो चीज क्या थी'... ये सिर्फ एक लाइन नहीं, जावेद अख्तर की नजर में इंसान की हकीकत है। जावेद अख्तर को जादू नाम से भी जाना जाता है और यह जादू उनके लिए पूरी तरह सही है।
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका गीत और कविताएं लाखों लोगों के दिलों को छू जाती हैं। एक ऐसा दौर भी था, जब जावेद अख्तर अपने सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे, और जेब में उनके पास सिर्फ चंद पैसे थे। किसी के लिए यह मुश्किल समय होता है, लेकिन उन्होंने इन हालात को चुनौती के तौर पर लिया।
जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। बचपन में वह अपने आसपास की दुनिया से काफी प्रभावित होते थे। उनके दोस्त अमीर घरों के थे और उनके पास महंगी घड़ी से लेकर फाउंटेन पेन जैसी आकर्षक चीजें रहती थीं। इन सब से प्रभावित होकर एक दिन जावेद ने ठान लिया कि वह बड़े होकर अमीर बनेंगे। उनके परिवार का माहौल भी पढ़ाई और साहित्य में गहरी रुचि रखने वाला था। जावेद के पिता और दादा दोनों शायर थे, जिससे जावेद के भीतर शब्दों और शायरी का प्यार बचपन में ही पैदा हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जावेद अख्तर ने अपनी शिक्षा लखनऊ, अलीगढ़ और भोपाल में पूरी की। बचपन में ही उन्होंने साहित्य और कविता की ओर रुचि दिखाई। उनका विश्वास हमेशा से था कि जिंदगी में कठिनाइयां आएंगी, लेकिन उनको मेहनत और ईमानदारी से पार किया जा सकता है। यही सोच के साथ वह मुंबई के सफर के लिए निकल पड़े।
1964 में जावेद अख्तर मुंबई पहुंचे। इस शहर की चमक-धमक और फिल्म इंडस्ट्री का आकर्षण उनके लिए नए अवसर लेकर आया, लेकिन शुरुआत बिल्कुल भी आसान नहीं थी। उनके पास केवल 27 पैसे थे। जावेद ने अपने उस समय को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ''जब मेरे पास इतना कम पैसा था, तब भी मेरा हौसला और आत्मविश्वास कम नहीं हुआ। मैंने ठान लिया था कि हर मुश्किल का सामना करेंगे और अपने सपनों को पूरा करेंगे।''
मुंबई में जावेद अख्तर ने कमाल अमरोही के स्टूडियो में कुछ दिन बिताए। कई रातें उन्होंने खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर बिताईं। शुरुआत में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया, और कई बार हीरो के कपड़े, हीरोइन की सैंडल जैसी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां भी निभाईं। इन अनुभवों ने उन्हें सिनेमा की दुनिया को समझने और सीखने का मौका दिया।
फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर की शुरुआत 'सरहदी लुटेरा' से हुई। इसके बाद उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दीं। 'अंदाज', 'यादों की बारात', 'जंजीर', 'दीवार', 'हाथी मेरे साथी', और 'शोले' जैसी फिल्मों की पटकथा उनकी और सलीम की जोड़ी का कमाल थी। मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए। 1999 में साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और 2007 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
जावेद अख्तर का जीवन सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपनी किताबों और कविताओं में अपने बचपन की यादें, संघर्ष और जिंदगी के अनुभव साझा किए। साहिर लुधियानवी और कमाल अमरोही जैसी हस्तियों के साथ उनके रिश्ते और सीखने का अनुभव उनके व्यक्तित्व का हिस्सा हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां हों, अगर हौसला और लगन हो, तो हर सपना पूरा हो सकता है।
आज जावेद अख्तर बॉलीवुड के उन कलाकारों में शुमार हैं, जिनकी बातें, गीत और कविताएं पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनके जीवन का वह दौर जब जेब में सिर्फ 27 पैसे थे, अब लोगों के लिए हौसले और सपनों की मिसाल बन गया है।
--आईएएनएस
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
राशिफल: किसकी किस्मत देगी साथ, कौन रहेगा सतर्क? जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे
भारत में पहली बार धमाल मचाने आ रहे कान्ये वेस्ट, दिल्ली में होगा ऐतिहासिक कॉन्सर्ट
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
16 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की चतुर्दशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए शुभ-अशुभ समय
रीढ़ की हड्डी मजबूत, पाचन बेहतर और तनाव दूर करने में कारगर 'सरल धनुरासन'
Surya Grahan 2026: कल दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां प्रभावी होगा
रोहित शेट्टी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, राजस्थान से फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार
नितिन गडकरी ने की ‘शतक' देखने की अपील, बोले-संघ की सच्चाई जानने के लिए जरूरी
महाशिवरात्रि पर बनेगा 3 मनोकामना पूरक योग, चार प्रहर पूजा योग और शुभ मुहूर्त है खास
शरीर के लिए 'साइलेंट किलर' है नमक, जानें प्रतिदिन कितनी होनी चाहिए सोडियम की मात्रा
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
महिलाओं और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करना सही लगता है : श्वेता त्रिपाठी
T20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले
'चक दे इंडिया', पाकिस्तान पर बड़ी जीत के लिए सीएम भगवंत मान ने भारतीय टीम को दी बधाई
महाशिवरात्रि 2026: आस्था, परंपरा और शिव कृपा का दिन, जानें पूजा का महत्व और विधि
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा, समर्थन के लिए देशवासियों का जताया आभार

फ्रांस के राष्ट्रपति की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, बोले– संस्कृति हमें जोड़ती है

जब सिद्धांत चतुर्वेदी से कहा गया - कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते
राशिफल 18 February 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए
शनि की राशि में मंगल का गोचर, राहु संग बनेगा अंगारक योग, कुछ राशियों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां
ऋचा चड्ढा ने बयां किया करियर का शुरुआती अनुभव, भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा
शिवांगी ने पर्दे पर निभाया विधवा का चुनौतीपूर्ण किरदार, बोलीं- सादगी में भी सुंदरता
'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
गरीबी से शोहरत तक: हालातों से लड़कर कामयाबी की मिसाल बनीं मधुबाला
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
ताड़ासन से शवासन तक, कुछ मिनटों के योगासन से पाएं हाइपरटेंशन पर काबू
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 17/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope