• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से निराश जावेद अख्तर, बोले- 'आपमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है'

Javed Akhtar disappointed with Virat Kohlis Test retirement, said- You still have a lot of cricket left - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान ने हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया है। हर कोई उनके संन्यास पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दे रहा है। इस कड़ी में दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया, और कहा कि उन्हें लगता है कि विराट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। जावेद अख्तर ने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा- ''जाहिर है विराट को बेहतर पता है, लेकिन इस महान खिलाड़ी के प्रशंसक के रूप में मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं। मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। मैं उनसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।'' जावेद के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'विराट भाई, आप जावेद साहब की इस बात पर गौर करें'
अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। विराट आपको खेलना चाहिए'
इससे पहले, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट के रिटायरमेंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने 'इंस्टाग्राम' स्टोरी सेक्शन में अपने विचार साझा करते हुए लिखा, ''इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कुछ कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख कर भी खत्म न हो।''
इससे पहले एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट की थी जिसमें वह और विराट स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है।
इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ''लोग आपके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करेंगे... लेकिन मुझे वो आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए, वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे... और वह अटूट प्यार, जो आपने इस खेल को दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और समझदार, थोड़े और विनम्र होकर लौटे। आपको इस सबके बीच आगे बढ़ते देख मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मुझे हमेशा लगता था कि आप इंटरनेशनल क्रिकेट से सफेद कपड़ों (टेस्ट फॉर्मेट) में विदा लेंगे... लेकिन आपने हमेशा दिल की सुनी है, और इसलिए मैं बस कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने अपने संन्यास के हर पल को कमाया है।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Javed Akhtar disappointed with Virat Kohlis Test retirement, said- You still have a lot of cricket left
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: javed akhtar, virat kohli, retirement, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved