• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जसलीन रॉयल : महिला रचनाकारों की कमी है

Jasleen Royal: There is a lack of female composers - Bollywood News in Hindi

मुंबई। संगीतकार और गायक जसलीन रॉयल ने इस बात की ओर इशारा किया है कि भारतीय संगीत उद्योग में कुछ महिला संगीतकार भी हैं। जसलीन ने आईएएनएस को बताया, "मैं म्युजिक इण्डस्ट्रीे में मुख्य भूमिकाओं में अधिक संख्या में महिलाओं को देखना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वे भारतीय संगीत को ऊंचे स्तर तक ले जाएं। आज, स्थिति बेहतर है - कई महिला एकल गायक आ गई हैं, लेकिन अभी भी संगीत रचना में महिलाओं की कमी है। मैं आगे के समय में इस बदलाव को भी देखना चाहती हूं।" जसलीन 'लव यू जिंदगी' ('डियर जिंदगी') और 'नचदे ने सारे' ('बार-बार देखो') जैसी हिट फिल्मों के लिए आवाज दे चुकी हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वे 'पंच हो जावन', 'माई नी' और 'दीन शगना दा' जैसे सिंगल्स भी बना चुकी थीं। वह रियलिटी टीवी टैलेंट हंट शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पहले सीजन में भी दिखाई दी थीं। इस शो में एकल महिला बैंड का दर्जा दिया गया था क्योंकि वह गाने के साथ-साथ विभिन्न संगीत वाद्ययंत्र बजा लेती हैं।
अब तक के अपने सफर को याद करते हुए जसलीन भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, "मैं सभी अवसरों और मुझे काम देने वाले लोगों के लिए वास्तव में आभारी हूं। यह एक लंबी यात्रा रही है। मुझे अपने करियर के शुरूआती चरण में करण जौहर सर और जोया अख्तर के साथ काम करने का मौका मिला है। यह मेरे लिए वास्तव में बड़ी बात थी।"
जसलीन अच्छा संगीत बनाने पर ज्यादा और परिणाम पर कम ध्यान देने में विश्वास करती हैं। वह कहती हैं, "ऐसे दिन थे जब मुझे लगा कि मेरे गाने काम नहीं कर रहे हैं। मैंने खुद पर संदेह करना शुरू कर दिया। लेकिन फिर चीजें बदल गईं। चीजें पनपने में समय लगता है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jasleen Royal: There is a lack of female composers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jasleen royal, female composers, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved