मुंबई । देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में सजावट होती है, घरों में लड्डू गोपाल की झांकियां सजाई जाती हैं और रात के समय श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार किया जाता है। इसके साथ ही दही-हांडी, भजन और संगीत भी इस त्योहार का खास हिस्सा हैं। बॉलीवुड ने भी कृष्ण की लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और कान्हा की शरारतों को कई यादगार गानों के जरिए लोगों तक पहुंचाया है। यही वजह है कि कुछ फिल्मी गाने आज भी जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने हुए हैं।
'राधा कैसे ना जले' – जन्माष्टमी की जब भी बात होती है, तो 'राधा कैसे ना जले' गाने का जिक्र जरूर होता है। साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' का यह गाना राधा-कृष्ण के रिश्ते की नटखट कहानी को दिखाता है। गाने में आमिर खान कृष्ण के अंदाज में नजर आते हैं, जबकि ग्रेसी सिंह राधा का किरदार निभाती हैं। राधा अपने कृष्ण को दूसरी गोपियों के साथ देखकर जिस तरह की शिकायत और जलन जाहिर करती हैं, वही इस गाने की सबसे खास बात है। इस गाने को आशा भोसले और उदित नारायण ने गाया है, वहीं ए.आर. रहमान ने संगीत और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'वो किसना है' - अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर भक्ति के साथ भव्य संगीत सुनना चाहते हैं तो 'वो किसना है' आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह गाना 2005 में आई फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' का है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। गाने में कृष्ण के सुंदर रूप, उनकी शक्ति और उनके आकर्षक व्यक्तित्व का वर्णन किया गया है। इस गाने को सुखविंदर सिंह, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार ने आवाज दी है। जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। गाने में भक्ति के साथ उत्सव का रंग भी दिखाई देता है।
'मैया यशोदा'- कृष्ण की बाल लीलाओं और यशोदा मैया के साथ उनके रिश्ते पर बना ये गाना 'मैया यशोदा' बेहद प्यारा है। सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' का यह गाना 1999 में रिलीज हुआ था। गाने में करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे नजर आती हैं और कृष्ण की शरारतों को लेकर गाने के जरिए शिकायत करती है। इस गाने को अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी है। जन्माष्टमी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आज भी इस गाने पर बच्चे और महिलाएं डांस करते नजर आते हैं।
'बड़ा नटखट है रे' – साल 1972 में आई फिल्म 'अमर प्रेम' का 'बड़ा नटखट है रे' आज भी कृष्ण भक्ति के सबसे प्यारे गानों में गिना जाता है। इस गाने में मां की नज़र से बाल कृष्ण की शरारतों को दिखाया गया है। लता मंगेशकर की आवाज़ ने इस गीत को खास बना दिया। आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे और आर.डी. बर्मन ने संगीत दिया। गाने का भाव इतना सरल है कि इसे सुनते ही यशोदा मैया और बाल कृष्ण की तस्वीर मन में बनने लगती है।
'गो गो गोविंदा'– जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी को लेकर लोगों में खूब जोश होता है। इस जोश को 'गो गो गोविंदा' गाने के जरिए दिखाया गया है। अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'ओह माय गॉड!' के इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। गाना दही-हांडी के माहौल और मटकी फोड़ने की परंपरा को एनर्जेटिक अंदाज में दिखाता है। श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने इस गाने में अपनी आवाज दी। यह गाना जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में आज भी खूब बजता है।
'राधे राधे'– आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का 'राधे राधे' नई पीढ़ी के बीच जन्माष्टमी का रंग जमाने वाला गाना है। 2019 में आई इस फिल्म के गाने में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा नजर आए। गाना राधा और कृष्ण के रिश्ते को एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करता है। गाने को अमित गुप्ता और मीत ब्रदर्स ने आवाज दी। इसके बोल राधा-कृष्ण के प्रेम और एक-दूसरे के बिना अधूरेपन की भावना को दिखाते हैं।
'मोहे रंग दो लाल' – दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया 'मोहे रंग दो लाल' भी कृष्ण से जुड़े गीतों की लिस्ट में खास जगह रखता है। यह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गाना है। गाने में दीपिका का किरदार कृष्ण की आराधना करते हुए नज़र आता है, और इसमें शास्त्रीय संगीत और नृत्य का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। श्रेया घोषाल और पंडित बिरजू महाराज की आवाज़ ने इस गाने को खास बनाया।
--आईएएनएस
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
दक्षिण भारत में कुछ ऐसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है ये पर्व
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष और फूलों की माला से सजे बाबा महाकाल, 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंजा परिसर
फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
गणेश आचार्य ने अपने निर्देशन में बन रही अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार
गणेश चतुर्थी 2026: जानिए देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां सबसे भव्य होता है उत्सव
डेविड ओ. रसेल से मिले अनुपम खेर, बोले-जिंदगी और सिनेमा पर हुई बात

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सुरभि चंदना के घर गणपति भोग से पहले हुआ गैस लीक, बोलीं-'जब बप्पा साथ हों तो कोई बाधा बड़ी नहीं'
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 15/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope