• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'बवाल' के लिए जान्हवी कपूर ने जताया साजिद नाडियाडवाला का आभार

Janhvi Kapoor thanks Sajid Nadiadwala for Bawal - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म 'बवाल' को विश्व स्तर पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह देश भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में 'अज्जू' के किरदार में वरुण धवन और 'निशा' के किरदार में जान्हवी कपूर ने बड़ी ही खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। जान्हवी कपूर ने कई मौकों पर बताया कि वह इस फिल्म के लिए कितनी एक्साइटेड थीं। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, "साजिद सर के साथ काम कर बहुत मजा आया!" अपने इस पोस्ट में उन्होंने साजिद नाडियाडवाला को टैग भी किया।
बवाल का निर्माण साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के सहयोग से किया गया है।
यह फिल्म 21 जुलाई से भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में खास तौर से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Janhvi Kapoor thanks Sajid Nadiadwala for Bawal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: janhvi kapoor, sajid nadiadwala, bawal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved