• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 8

जान्हवी कपूर ने अपने 'माही' के साथ शेयर की कई तस्वीरें, प्यार लुटाती आईं नजर,यहां देखे वायरल फोटोज

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने शनिवार को अपने 'माही' यानी प्यारे दोस्त 'सैतामा' के साथ तस्वीरें शेयर कीं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वह अपने पालतू डॉगी 'सैतामा' के साथ पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने बार्बी पिंक स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जिस पर नंबर 6 लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप्स स्कर्ट पहनी।
तस्वीरों में जान्हवी को पालतू डॉगी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
पोस्ट को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, "सैतामा मेरा माही है....और आपका?" इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी ऐड किया।
राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कहानी भारतीय पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बेस्ड है।
शरण शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म राजकुमार और जान्हवी के बीच दूसरे सहयोग का प्रतीक है, उन्होंने पहले 2021 की फिल्म 'रूही' में एक साथ काम किया था।
'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Janhvi Kapoor shared many pictures with her Maahi, was seen showering love, see viral photos here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: janhvi kapoor, maahi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved