• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेलर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सभी भाषाओं में किया 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

Jailer broke all records, did business of more than 50 crores in all languages - Bollywood News in Hindi

दक्षिण भारत सिने उद्योग में थलाइवा के नाम से ख्यात रजनीकांत ने अपनी नई फिल्म जेलर के जरिये एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराया है। जेलर ने पहले दिन उम्मीदों से कहीं ज्यादा का कारोबार करते हुए स्वयं को इस वर्ष सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों की सूची में पहले पायदान पर आने का संकेत पहले दिन दे दिया है। जेलर 10 अगस्त को रिलीज हुई और पहले ही शो के साथ रजनी ने अपने अंदाज से सभी को दी​वाना बनाना शुरू कर दिया। प्रशंसकों ने रजनीकांत की फिल्म को इतना प्यार दिया है कि ​जेलर ने ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, यहां तक कि कॉलीवुड में फिल्म ने अब तक सबसे बड़े ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड बना लिया है। शुरुआती नतीजों (Sacnilk) और ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 50 करोड़ के साथ खाता खोला है। सभी भाषाओं का कलेक्शन 45 से 50 करोड़ के बीच रहा है। नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, शिवा राजकुमार, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ आदि प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर तमिलनाडु में 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने वहां करीब 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 में आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने 89 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान (57 करोड़) शामिल है। अब करीब 50 करोड़ का कलेक्शन करके जेलर तीसरे नंबर पर आ गई है।

तमिलनाडु में बना नया रिकॉर्ड


शुरुआती समाने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, साउथ में रजनीकांत की फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है। फिल्म की सिर्फ तमिलनाडु में ओपनिंग 23 करोड़ की बताई जा रही है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा कर्नाटका में 11 करोड़, आंध्रप्रदेश में 10 करोड़, केरला में 5 करोड़ और बाकी स्टेट्स में करीब 3 करोड़ का ओपनिंग डे बिजनेस रहा। फिलहाल शुरुआती नतीजों में रजनीकांत की फिल्म को सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बताया जा रहा है, ट्रेडएनालिस्ट्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता चुके हैं। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म पहले ही हफ्ते में नया रिकॉर्ड मार्क कर देगी।
दूसरी तरफ, ‘जेलर’ को टक्कर देने के लिए सनी देओल की ‘गदर 2’, अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और चिरंजीवी की ‘भोला शंकर’ भी आज रिलीज हुई हैं। सनी की फिल्म को शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा मिल रहा है। पहले दिन के सुबह के शो हाउसफुल रहने से यह उम्मीद की जा रही है कि हिन्दी बेल्ट में गदर-2 पहले 25 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। गदर-2 के साथ सिनेमाघरों में रौनक लौट कर आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jailer broke all records, did business of more than 50 crores in all languages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jailer broke all records, did business of more than 50 crores in all languages, rajnikanth, nelson dilip kumar, tammana bhatia, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved