• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जगपति बाबू रामचरण के साथ, नायक से खलनायक बने

अपनी पिछली फिल्म ‘ध्रुव’ की सफलता के बाद एक बार फिर से सक्रिय हुए अभिनेता रामचरण की अगली फिल्म में जगपति बाबू नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। दो दशक तक नायक के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करते आए जगपति बाबू ने नायक के तौर पर असफल होने के बाद स्वयं को खलनायक और चरित्र भूमिकाओं में उतारा है। पिछले कुछ समय से वे फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा रहे हैं और दर्शकों का प्यार पा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म उन्हें नायक से ज्यादा लोकप्रियता दिलवाने में कामयाब होगी। जगपति बाबू सर्वप्रथम ‘लीजेंड’ में बतौर खलनायक नजर आए थे। इस फिल्म की कामयाबी के बाद वे पूरे दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में सशक्त चरित्र अभिनेता के तौर पर स्थापित हो गए हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली रामचरण तेजा की यह फिल्म उनके करियर की 11वीं फिल्म है। ध्रुव उनकी दसवीं फिल्म थी। नायिका के तौर पर सामंथा रूथ प्रभु को लिया गया है। सामंथा की हाल ही में नागार्जुन के बेटे अभिनेता नागा चैतन्य से सगाई हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jagpati Babu became a villain with Ramcharan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jagpati babu, a villain with ramcharan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved