• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैकलीन ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, अनोखे अंदाज में आईं नजर

Jacqueline Fernandez soaks in the glow - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक पेंटिंग के सामने जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर पड़ी सूरज की किरणें तस्वीर की और शोभा बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में जैकलीन फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में जैकलीन ने एक रेड हार्ट ईमोजी और फ्लेक्सिंग बाइसेप ईमोजी के साथ लिखा, "आप किसी भी चीज से उबर सकते हैं।" जैकलीन के पास इस वक्त कई सारी फिल्में हैं। आने वाले समय में वह अक्षय कुमार के साथ 'रामसेतू' और 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी। सलमान खान के साथ 'किक 2' में दिखेंगी और रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह मल्टी स्टारर फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में भी शामिल हैं।
जैकलीन हाल ही में समाज सेवा के कार्य में भी सक्रियता से जुड़ी हैं। उन्होंने 'यू ओनली लिव वंस' के नाम से अपने फाउंडेशन की भी शुरूआत की है, जिसका मकसद जरूरतों को घर और खाना मुहैया कराना है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jacqueline Fernandez soaks in the glow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jacqueline fernandez soaks in the glow, jacqueline fernandez, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved