• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैकी श्रॉफ ने वैजयंती माला को दी बर्थडे विश, शेयर किया खास वीडियो

Jackie Shroff wishes Vyjayanthimala a happy birthday, shares a special video - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना वैजयंती माला गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें वे वैजयंती माला के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि अभिनेता वैजयंती माला को बहुत मानते हैं। वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं वैजयंती माला। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।"
अभिनेत्री वैजयंती माला की बात करें, तो उन्हें भारतीय सिनेमा में 'ट्विंकल टोज' के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 13 वर्ष की आयु में 1949 की तमिल फिल्म 'वाझकई' से की थी।
इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1951 की फिल्म 'बहार' से प्रवेश किया, जो उनकी ही तमिल फिल्म का रीमेक थी। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 1954 में रिलीज की गई फिल्म नागिन में काम किया था, जिसकी सफलता ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक स्थापित और लोकप्रिय स्टार बना दिया।
फिल्म देवदास में चंद्रमुखी के यादगार किरदार के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, जिसे उन्होंने यह कहकर अस्वीकार कर दिया था कि उनका किरदार मुख्य अभिनेत्री के बराबर ही महत्वपूर्ण था। राजकपूर के साथ फिल्म संगम में काम किया, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने राधा के रूप में उनके आधुनिक और साहसिक अंदाज ने उनके करियर को चरम पर पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें तीसरा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
फिल्मों के अलावा वह एक उम्दा शास्त्रीय नृत्यांगना थीं, जिन्होंने भारतीय नृत्य शैली को मुख्यधारा के सिनेमा में एक नई पहचान दी। करियर के पीक पर उन्होंने डॉक्टर चमनलाल बाली से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। बाद में वह राजनीति में आईं और लोकसभा व राज्यसभा (कांग्रेस और बाद में भाजपा) की सांसद रहीं।
कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 1968 में पद्म श्री और वर्ष 2024 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jackie Shroff wishes Vyjayanthimala a happy birthday, shares a special video
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jackie shroff wishes vyjayanthimala a happy birthday, jackie shroff, vyjayanthimala, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved