• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन्मदिन पर गुलजार को जैकी श्रॉफ की खास बधाई, कहा- आपने हमारे दिलों में खास जगह बनाई

Jackie Shroff extends a special birthday wish to Gulzar, saying, You have made a special place in our hearts. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अपनी सादगी भरी भाषा, संवेदनशीलता और खूबसूरत शायरी के लिए पहचाने जाने वाले गुलजार मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गुलजार की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, "गुलजार साहब आपको जन्मदिन की अनंत बधाई। आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगे।" 1934 को भारत के पंजाब के दीना इलाके (जो कि अब पाकिस्तान का हिस्सा है) में जन्में गुलजार का असली नाम संपूरण सिंह कालरा है। अपनी लेखनी और रचनात्मकता के जरिए उन्होंने कई दशकों तक सिनेमा और साहित्य की दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है।
गुलजार ने हिंदी सिनेमा में गीत लेखन से लेकर कहानी, कविता और निर्देशन तक, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
गुलज़ार की कविताएं खुशी का एहसास कराती हैं और आपको एक दिव्य दुनिया में ले जाती हैं। उनके बारे में एक खास बात यह है कि 1963 की फिल्म बंदिनी से लेकर 2014 की फिल्म किल दिल तक, वे समय के हिसाब से आगे बढ़ते रहे हैं और अपना योगदान देते रहे हैं।
हालांकि, लेखक बनने से पहले गुलजार ने कई छोटे-छोटे काम किए हैं। मुंबई आने के बाद करियर के शुरुआती में वे कार मैकेनिक का काम करते थे। गुलजार ने बहुत कम उम्र से ही लिखना शुरू कर दिया था, जिस वजह से अक्सर उन्हें पिता से डांट भी पड़ती थी।
लेखने करते हुए, उन्होंने अपना पेन नेम गुलजार दीनवी रखा और बाद में बस गुलजार रख लिया। बंटवारे के बाद, वे दिल्ली आए और बिमल रॉय के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। बाद में, उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर एस. डी. बर्मन के साथ फिल्म बंदिनी के लिए एक गीतकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया। उनका पहला गाना 'मोरा गोरा अंग लेले' था।
गुलजार ने आनंद, मेरे अपने, मौसम, माचिस, ओमकारा, कमीने, दिल से…, गुरु, स्लमडॉग मिलियनेयर, रावण, बंटी और बबली जैसी फिल्मों के गानों के बोल लिखे हैं। उन्होंने आशीर्वाद, आनंद और खामोशी जैसी फिल्मों के लिए डायलॉग और स्क्रीनप्ले भी लिखे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jackie Shroff extends a special birthday wish to Gulzar, saying, You have made a special place in our hearts.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jackie shroff, gulzar birthday, gulzar birthday wishes, gulzar birthday news, gulzar latest news, gulzar biography, gulzar life story, sampuran singh kalra, gulzar songs, gulzar poetry, gulzar poems, gulzar lyricist, gulzar writer, gulzar director, gulzar bollywood career, jackie shroff instagram, jackie shroff wishes gulzar, gulzar and jackie shroff, gulzar bandini, gulzar mora gora ang lele, gulzar films, gulzar lyrics, gulzar cinema career, gulzar literary career, bollywood news, hindi cinema, gulzar birthday celebration, gulzar special birthday wish, gulzar contribution to indian cinema, legendary bollywood lyricist, famous indian poet, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved