• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं जैकी और आयशा श्रॉफ, शादी के दिन की तस्वीरें शेयर की

Jackie Shroff and Ayesha Shroff are celebrating their 38th wedding anniversary, sharing photos from their wedding day. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ 5 जून को अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं। एक-दूसरे के प्यार में डूबे इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे को बधाई दी और अपने खास दिन को सेलिब्रेट किया। आयशा ने कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दशकों से चले आ रहे उनके साथ के सफर की झलक दिख रही है। डेटिंग के दिनों से लेकर शादी के दिन तक, आयशा ने एक पोस्ट में इन सभी पलों को शेयर किया। तस्वीरें साझा करते हुए आयशा ने लिखा, "मेरी जिंदगी के मजबूत सहारे (रॉक) को सालगिरह मुबारक!" और साथ में हार्ट और फ्लावर इमोजी भी लगाए। जैकी ने भी कई हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट का जवाब दिया। इन तस्वीरों से इतने सालों में दोनों के बीच के प्यार भरे रिश्ते की झलक मिलती है।
कुछ तस्वीरों में जैकी और आयशा जवानी के दिनों में एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखे, जबकि कुछ में उनकी पारंपरिक शादी की रस्मों के पल कैद थे। इसमें परिवार की तस्वीरें भी शामिल थीं, जिनमें उनके बच्चे एक्टर टाइगर श्रॉफ और एंटरप्रेन्योर कृष्णा श्रॉफ भी नजर आए।
जैकी और आयशा की लव स्टोरी की बात करें तो यह 80 के दशक की है। प्यार करने वाले पति जैकी ने कई बार बताया है कि टीनएज में आयशा को पहली बार देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था।
बता दें कि 1987 में शादी करने से पहले इस कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।
आयशा और जैकी के दो बच्चे हैं। जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड के बड़े एक्शन स्टार्स में अपनी जगह बनाई है। जबकि कृष्णा श्रॉफ एक फिटनेस एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं।
जैकी श्रॉफ के करियर की बात करें तो उनको 1983 में सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'गर्दिश', 'रंगीला', 'मिशन कश्मीर', 'देवदास' जैसी फिल्मों और हिंदी व रीजनल सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में यादगार परफॉर्मेंस दीं।
जैकी श्रॉफ को हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म 'द ग्रेट इंडियन सुपरहीरो' में देखा गया था, जो 29 मई को रिलीज हुई और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jackie Shroff and Ayesha Shroff are celebrating their 38th wedding anniversary, sharing photos from their wedding day.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jackie shroff, ayesha shroff, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved