• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'जागो जागो बकरे' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का पहला ट्रैक जारी

Jaago Jaago Bakre first track from Allu Arjun Pushpa released - Bollywood News in Hindi

हैदराबाद। अभिनेता अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म 'पुष्पा' शुक्रवार का निमार्ताओं द्वारा पहला ट्रैक 'जागो जागो बकरे' जारी किया गया, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। रिलीज के चार घंटे के भीतर, इसे यूट्यूब पर अब तक 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यह ट्रैक देवी श्री प्रसाद द्वारा पांच भाषाओं में तैयार किया गया है और विभिन्न कलाकारों विशाल ददलानी ने हिंदी में, शिवम ने तेलुगु में, बेनी दयाल ने तमिल में, विजय प्रकाश ने कन्नड में़, और राहुल नांबियार ने मलयालम में गाया है। गीत अपने संबंधित उद्योगों में प्रतिभाशाली गीतकारों के एक समूह द्वारा लिखे गए हैं, हिंदी- रकीब आलम, तेलुगु- चंद्रबोस, तमिल - विवेका, कन्नड़ - वरदराज चिक्काबल्लापुरा, और मलयालम - सिजू थूरर ने लिखा है। मैथरी मूवी मेकर्स के निमार्ता नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने संयुक्त रूप से कहा, "दर्शकों के लिए 'जागो जागो बकरे' की पेशकश करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। 'पुष्पा' का संगीत इसकी कहानी का विस्तार है और हमें खुशी है कि इसमें से सबसे ऊजार्वान गीतों में से एक को रिलीज कर दिया गया है। यह गीत पुष्पा राज का एक संगीत परिचय है, जो अल्लू अर्जुन द्वारा निभाई गई भूमिका है। हम विभिन्न भाषाओं में श्रोताओं से प्यार मिलने की उम्मीद करते हैं।"
'पुष्पा' जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं, आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की चोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaago Jaago Bakre first track from Allu Arjun Pushpa released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaago jaago bakre, allu arjun, pushpa, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved