• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेट पर परफेक्ट शॉट पाने के लिए करनी पड़ती है बहुत मेहनत: रसिका दुग्गल

It takes a lot of hard work to get the perfect shot on set: Rasika Duggal - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मिर्जापुर वेब सीरीज में 'बाऊजी' की बहू बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रसिका दुग्गल की एक और दमदार सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' नेटफ्लिक्स पर गुरुवार को स्ट्रीम हो गई। क्राइम और थ्रिलर से भरी इस सीरीज में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी हैं। इस सीरीज में पुलिस अधिकारी नीतू सिंह का रोल प्ले करने वाली रसिका दुग्गल ने अपने अनुभव को शेयर किया है। रसिका दुग्गल ने बताया कि 'दिल्ली क्राइम 3' के सेट पर उन्होंने फोकस और तकनीक को लेकर बहुत कुछ सीखा। उन्होंने बताया कि कैसे तकनीकी पहलुओं और रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाकर एक शॉट को परफेक्ट बनाया जा सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि "जब मैं किसी सेट पर जाती हूं तो सोचती हूं, 'काश उनके पास कोई बहुत अच्छा फोकस करने वाला हो, जिससे शॉट्स को बेहतरीन बनाया जा सके।' मैं हमेशा सेट पर इस बारे में पूछती थी। उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मैंने एक शो किया था और आखिरी सीन में मुझे रोना था। अगर वह सीन नहीं चलता तो बाकी किरदार भी नहीं चलते। ये सीन एक ट्रैक शॉट था जिसमें आधे सेकंड के लिए फोकस चला गया था। मुझे उसका एक और टेक लेने के लिए कहा और उन्होंने उसके लिए एक सेफ्टी टेक लिया, क्योंकि पहले वाले में थोड़ी सी गड़बड़ी थी। दूसरा शॉट इतना परफेक्ट नहीं था, लेकिन फिर भी निर्देशक ने पहला वाला ही रखा। इस बात को लेकर डीओपी निर्देशक से नाराज हो गए।
उनका कहना था कि तुमने दर्शकों को मेरे काम की घटिया क्वालिटी दिखाई, लेकिन फिर भी वही सीन लिया गया।' कहने का मतलब है कि फोकस और आपसी सहयोग की वजह से शॉट को बेहतरीन बनाया जा सकता है।
रसिका दुग्गल ने कहा कि तकनीशियन मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना देते हैं और शूटिंग के समय किसी भी तरह के तथ्यों को नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता। कुछ सेट ऐसे भी हैं, जहां मुझे यह भी नहीं पता कि फोकस करने वाला कौन शख्स है। मुझे नहीं बताया गया कि किस निशान पर खड़े होना है। यहां से शॉट लेना ज्यादा अच्छा रहेगा या आप थोड़ा इधर-उधर हिल जाओ या निर्देशक आपको यहां देखना चाहते हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It takes a lot of hard work to get the perfect shot on set: Rasika Duggal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rasika dugal, delhi crime 3, delhi crime netflix, neetu singh, huma qureshi, mirzapur, beena tripathi, crime thriller series, netflix india, ians interview, रसिका दुग्गल, हुमा कुरैशी, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved